Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Consent(Required)

    What's Hot

    Food Poisoning and Gastroenteritis Symptoms, Treatment & Prevention Guide

    May 6, 2026

    Hyperhidrosis (Excessive Sweating): Causes, Types, and Treatment Options

    May 1, 2026

    Muscle Cramps: Causes, Treatment, and When to See a Neurologist

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Healthpil
    +91 962 596 0259 Book Appointment
    • Home
    • Ask Doubts
    • About
    • Consult Doctors
    • Medicine A to Z
      • Drugs A to Z
      • Diagnostics A to Z
    • Explore
      1. Healthpil Originals
      2. Health Gatha
      3. White Coat Chronicles
      4. Myth vs. Medicine
      5. Teen Talk Unfiltered
      6. Medical Specialities
      7. Hindi
      8. View All
      9. View All

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025
    • Contact Us
    Healthpil
    Home»गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ»लिवर सिरोसिस(Liver Cirrhosis): लक्षण, कारण, चरण और इलाज पूरी जानकारी
    गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    लिवर सिरोसिस(Liver Cirrhosis): लक्षण, कारण, चरण और इलाज पूरी जानकारी

    Dr. Ayesha Ayub ShaikhBy Dr. Ayesha Ayub ShaikhApril 11, 2025Updated:September 5, 2026No Comments19 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    Liver Cirrhosis: अगर आपको पेट में सूजन और लगातार थकान रहती है, तो आपका लीवर धीरे-धीरे मर रहा है!
    Share
    Facebook Twitter Email

    अगर आपको बिना किसी वजह के लगातार थकान महसूस हो रही है, पेट फूला हुआ लगता है, भूख कम लगती है, या त्वचा और आंखों में हल्का पीलापन दिख रहा है तो ये सिर्फ थकान या मौसम बदलने का असर नहीं हो सकता। ये लिवर सिरोसिस के शुरुआती संकेत हो सकते हैं, एक ऐसी स्थिति जिसमें लिवर धीरे-धीरे अपनी असली टिशू खोकर scar tissue में बदलता जाता है।

    सबसे मुश्किल बात यह है कि लिवर एक बेहद सहनशील अंग है यह अपने आप को खुद ठीक कर सकता है, और इसीलिए शुरुआती नुकसान के बावजूद कोई लक्षण नज़र नहीं आते। लेकिन जब यह नुकसान सालों तक लगातार होता रहे चाहे शराब से, वायरस से, या फैटी लिवर से तो लिवर की repair करने की क्षमता हार जाती है, और उस जगह पर scar tissue (जिसे fibrosis कहते हैं) जमा होने लगता है। यही fibrosis जब गंभीर स्तर पर पहुंच जाता है, तो उसे सिरोसिस कहा जाता है।

    इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि लिवर सिरोसिस क्या है, यह कैसे बढ़ता है, इसके लक्षण और कारण क्या हैं, इसके अलग-अलग चरण किस आधार पर तय होते हैं, कौन-कौन सी जटिलताएं हो सकती हैं, इसका निदान कैसे किया जाता है, और इलाज के कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं।

    Table of Content hide
    लिवर सिरोसिस क्या है?
    लिवर सिरोसिस के लक्षण
    लिवर सिरोसिस के कारण और रिस्क फैक्टर्स
    लिवर सिरोसिस के चरण
    लिवर सिरोसिस की जटिलताएं
    लिवर सिरोसिस का निदान कैसे किया जाता है?
    सिरोसिस का इलाज
    लिवर सिरोसिस से बचाव कैसे करें?
    क्या लिवर सिरोसिस से लिवर फेलियर हो सकता है?
    कब डॉक्टर से मिलें?
    HealthPil आपकी कैसे मदद कर सकता है?
    सारांश

    लिवर सिरोसिस क्या है?

    लिवर का काम सिर्फ पाचन में मदद करना नहीं है यह खून को साफ करता है, शरीर के toxins को तोड़ता है, blood clotting के लिए ज़रूरी proteins बनाता है, और fat-soluble विटामिन्स को absorb करने में मदद करता है। जब लिवर की कोशिकाओं को बार-बार नुकसान पहुंचता है चाहे शराब से, वायरस से, या किसी और वजह से तो शरीर उस डैमेज को ठीक करने की कोशिश करता है, ठीक वैसे ही जैसे शरीर के किसी और हिस्से में चोट लगने पर घाव भरता है। लेकिन अगर यह नुकसान लगातार होता रहे, तो repair की जगह पर healthy टिशू के बजाय scar tissue यानी fibrosis जमा होने लगता है।

    यही fibrosis धीरे-धीरे बढ़कर लिवर के अंदर खून के बहाव को रोकने लगता है, और लिवर की nutrients process करने और अपने ज़रूरी functions पूरे करने की क्षमता को भी कम कर देता है। जब यह scarring काफी गंभीर हो जाती है, तो इस स्थिति को सिरोसिस कहा जाता है और इसी वजह से इसे अक्सर “end-stage liver disease” भी कहा जाता है।

    समय पर रोका न गया तो यह लिवर फेलियर या लिवर कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है।

    लिवर सिरोसिस के लक्षण

    लिवर सिरोसिस के लक्षण इसलिए होते हैं क्योंकि लिवर अपने ज़रूरी काम खून साफ करना, toxins तोड़ना, clotting proteins बनाना ठीक से नहीं कर पाता। शुरुआती चरणों में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नज़र नहीं आते, लेकिन जैसे-जैसे नुकसान बढ़ता है, ये संकेत दिखने लगते हैं:

    • लगातार थकान: बिना किसी वजह के कमज़ोरी और सुस्ती महसूस होना, सबसे आम शुरुआती लक्षणों में से एक है।
    • पीलिया (Jaundice): त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, यह लिवर द्वारा bilirubin नाम के पदार्थ को सही से process न कर पाने का संकेत है।
    • पेट में सूजन / जलोदर (Ascites): पेट के अंदर तरल पदार्थ जमा होने से पेट फूला हुआ लगता है।
    • त्वचा पर खुजली: bile salts खून में जमा होने से स्किन पर irritation हो सकती है।
    • आसानी से चोट लगना और रक्तस्राव: क्षतिग्रस्त लिवर clotting proteins ठीक से नहीं बना पाता, जिससे आसानी से चोट लग सकती है या खून बहने की समस्या हो सकती है।
    • भूख न लगना और वजन कम होना
    • पेट में दर्द: अक्सर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में भारीपन या दर्द जैसा महसूस होता है, जहां लिवर स्थित है।
    • टांगों और पैरों में सूजन (Edema): लिवर की कार्यक्षमता कम होने और blood vessels में दबाव बढ़ने से पैरों और टखनों में fluid जमा हो सकता है।
    • गहरे रंग का मूत्र: मूत्र का रंग सामान्य से गहरा या भूरा हो सकता है।
    • हल्के या मिट्टी जैसे रंग का मल
    • स्पाइडर एंजियोमास: त्वचा पर, खासकर शरीर के ऊपरी हिस्से पर, मकड़ी जैसी छोटी रक्त वाहिकाएं दिखाई दे सकती हैं। यह लिवर द्वारा कुछ हार्मोन्स को सही तरीके से process न कर पाने का संकेत है।
    • बढ़ी हुई तिल्ली (Splenomegaly): पोर्टल हाइपरटेंशन की वजह से तिल्ली का आकार बढ़ सकता है।
    • भ्रम / मानसिक परिवर्तन: शरीर से toxins सही तरीके से न निकल पाने के कारण confusion, memory problems, और सोचने में कठिनाई हो सकती है इसे Hepatic Encephalopathy कहा जाता है।
    • हार्मोनल बदलाव: पुरुषों में यह यौन इच्छा में कमी, अंडकोष सिकुड़ने, या स्तनों के आकार बढ़ने (गाइनेकोमेस्टिया) जैसी समस्या पैदा कर सकता है, जबकि महिलाओं में यह समय से पहले रजोनिवृत्ति (menopause) का कारण बन सकता है। यह इसलिए होता है क्योंकि क्षतिग्रस्त लिवर हार्मोन्स को सही तरीके से process नहीं कर पाता।

    लिवर सिरोसिस के कारण और रिस्क फैक्टर्स

    शराब ज़्यादा पीना (Chronic Alcohol Abuse): लंबे समय तक और ज़्यादा मात्रा में शराब पीने से लिवर की कोशिकाएं डैमेज होती हैं, जिससे सूजन और fibrosis होता है। यह सिरोसिस के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है।

    वायरल हेपेटाइटिस (Chronic Hepatitis B & C): हेपेटाइटिस वायरस लिवर में लंबे समय तक सूजन पैदा करके धीरे-धीरे उसे नुकसान पहुंचाते हैं, जो समय के साथ सिरोसिस में बदल सकता है।

    Non-Alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) और NASH: मोटापा, इंसुलिन रेसिस्टेंस और मेटाबॉलिक सिंड्रोम से जुड़ी यह स्थिति लिवर में फैट जमा करती है। कुछ मामलों में यह Non-Alcoholic Steatohepatitis (NASH) में बदल सकती है, जो सूजन के साथ आगे चलकर सिरोसिस का रूप ले सकती है। मोटापा, मधुमेह (diabetes), और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी metabolic conditions इस रिस्क को बढ़ाती हैं।

    ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस (Autoimmune Hepatitis): इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से लिवर पर हमला कर देता है, जिससे लगातार सूजन और नुकसान होता है।

    जेनेटिक डिसऑर्डर:

    • हेमोक्रोमैटोसिस (Hemochromatosis): शरीर में आयरन का ज़रूरत से ज़्यादा जमाव लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
    • विल्सन रोग (Wilson’s Disease): इस अनुवांशिक विकार में लिवर में कॉपर जमा हो जाता है, जिससे नुकसान होता है।
    • Alpha-1 Antitrypsin की कमी, Glycogen Storage Disorders, और Alagille Syndrome जैसी दुर्लभ आनुवंशिक स्थितियां भी लिवर को नुकसान पहुंचाकर सिरोसिस का कारण बन सकती हैं।

    पित्त नलिकाओं की समस्याएं: Primary Biliary Cholangitis और Primary Sclerosing Cholangitis जैसी स्थितियां पित्त के सामान्य प्रवाह को रोकती हैं, जिससे लिवर को नुकसान होता है।

    अन्य कारण: क्रोनिक हार्ट फेलियर और Amyloidosis जैसी दुर्लभ स्थितियां भी सिरोसिस का कारण बन सकती हैं। कुछ मामलों में सिरोसिस का सटीक कारण पता नहीं चल पाता, जिसे क्रिप्टोजेनिक सिरोसिस कहा जाता है।

    लिवर सिरोसिस के चरण

    लिवर सिरोसिस धीरे-धीरे विकसित होता है। शुरुआत में लिवर की क्षति के बावजूद स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं दे सकते, लेकिन समय के साथ scar tissue बढ़ने से लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है। डॉक्टर सिरोसिस की गंभीरता का आकलन करने के लिए अक्सर Child-Pugh Classification और MELD Score (Model for End-Stage Liver Disease) जैसे स्कोरिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं, जो अलग-अलग blood test और clinical factors को ध्यान में रखते हैं। इन चरणों को समझना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह इलाज के फैसलों को सीधे प्रभावित करता है।

    1. शुरुआती या Compensated Cirrhosis

    इस चरण में लिवर को नुकसान और scarring मौजूद हो सकती है, लेकिन लिवर अभी भी अपने कई जरूरी कार्य कर रहा होता है। Child-Pugh Classification में इसे आमतौर पर Class A में रखा जाता है, जो हल्के लक्षणों को दर्शाता है। इस वजह से कई लोगों में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते।

    2. Advanced या Decompensated Cirrhosis

    जैसे-जैसे लिवर की क्षति बढ़ती है, गंभीर लक्षण और complications दिखाई दे सकते हैं। इसे Child-Pugh Class B (मध्यम) और Class C (गंभीर) में बांटा जाता है। इनमें पेट में पानी जमा होना (Ascites), पीलिया, पैरों में सूजन, रक्तस्राव और मानसिक भ्रम जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं।

    3. End-Stage Liver Disease (ESLD)

    जब लिवर की कार्यक्षमता बहुत अधिक कम हो जाती है और गंभीर complications जैसे Hepatic Encephalopathy, बड़े पैमाने पर Ascites, Hepatorenal Syndrome (किडनी की शिथिलता), और Variceal Bleeding विकसित होने लगती हैं, तो यह अंतिम चरण के लिवर रोग की स्थिति होती है। ऐसे गंभीर मामलों में डॉक्टर लिवर ट्रांसप्लांट की संभावना का मूल्यांकन कर सकते हैं।

    लिवर सिरोसिस की जटिलताएं

    लिवर सिरोसिस बढ़ने पर केवल लिवर ही प्रभावित नहीं होता, बल्कि शरीर के दूसरे अंगों और कई महत्वपूर्ण functions पर भी असर पड़ सकता है।

    पोर्टल हाइपरटेंशन

    लिवर में scar tissue बढ़ने से लिवर के अंदर रक्त का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। जब पाचन तंत्र से पोषक तत्व लेकर आने वाली पोर्टल शिरा का खून लिवर में सही तरीके से नहीं जा पाता, तो उस शिरा में दबाव बढ़ जाता है, जिसे Portal Hypertension कहा जाता है। यही दबाव आगे चलकर सिरोसिस की सबसे गंभीर जटिलताओं की जड़ बनता है।

    एसोफैगल वैरिकाज़ और आंतरिक रक्तस्राव

    पोर्टल हाइपरटेंशन के कारण खून को दूसरे, छोटे रास्तों से गुज़रना पड़ता है जिनमें से कुछ रास्ते भोजन नली (esophagus) और पेट के आसपास की नसों से होकर गुज़रते हैं। यह अतिरिक्त दबाव इन नसों को फुला देता है, जिन्हें एसोफैगल वैरिकाज़ कहा जाता है। ये फूली हुई नसें बेहद नाज़ुक होती हैं और फट सकती हैं, जिससे अचानक और गंभीर आंतरिक रक्तस्राव हो सकता है यह एक मेडिकल इमरजेंसी है जिसे तुरंत इलाज की ज़रूरत होती है।

    पेट में पानी जमा होना (Ascites)

    सिरोसिस में पेट के अंदर fluid जमा हो सकता है, जिससे पेट फूलने या सूजन की समस्या हो सकती है। यह पोर्टल हाइपरटेंशन और लिवर द्वारा पर्याप्त albumin (एक ज़रूरी blood protein) न बना पाने, दोनों वजहों से हो सकता है।

    पैरों और टखनों में सूजन

    लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर शरीर में fluid जमा होने के कारण पैरों, टखनों और पंजों में सूजन हो सकती है।

    रक्तस्राव और आसानी से चोट लगना

    सिरोसिस में लिवर द्वारा blood clotting से जुड़े जरूरी proteins का निर्माण प्रभावित हो सकता है। इसके कारण व्यक्ति को आसानी से चोट लग सकती है या bleeding की समस्या हो सकती है।

    Hepatic Encephalopathy

    गंभीर लिवर dysfunction में शरीर से कुछ toxins को सही तरीके से हटाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इससे confusion, memory problems और सोचने में कठिनाई जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं, और गंभीर मामलों में व्यक्ति बेहोशी या कोमा तक जा सकता है।

    हेपेटोरेनल सिंड्रोम

    Advanced cirrhosis में सिर्फ लिवर ही नहीं, बल्कि किडनी भी प्रभावित हो सकती है। जब गंभीर liver dysfunction के कारण किडनी में खून का बहाव बुरी तरह गड़बड़ हो जाता है, तो इसे Hepatorenal Syndrome कहा जाता है यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें किडनी अपने आप ठीक से काम करना बंद कर सकती है, भले ही किडनी में सीधे तौर पर कोई बीमारी न हो।

    संक्रमण का बढ़ा खतरा

    सिरोसिस शरीर की इम्यून सिस्टम को कमज़ोर कर सकता है, जिससे संक्रमणों से लड़ना ज़्यादा मुश्किल हो जाता है। Ascites की मौजूदगी में पेट के अंदर एक गंभीर संक्रमण, जिसे Spontaneous Bacterial Peritonitis कहा जाता है, विकसित हो सकता है।

    लिवर कैंसर

    लंबे समय से मौजूद सिरोसिस में Liver Cancer का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सिरोसिस वाले मरीजों में डॉक्टर नियमित monitoring और आवश्यक screening (जैसे अल्ट्रासाउंड और Alpha-Fetoprotein blood test) की सलाह दे सकते हैं।

    हड्डियों की कमज़ोरी

    सिरोसिस से पीड़ित कुछ लोगों में हड्डियों की मज़बूती कम हो जाती है, जिससे fracture का खतरा बढ़ जाता है।

    लिवर सिरोसिस का निदान कैसे किया जाता है?

    लिवर सिरोसिस का निदान मरीज के लक्षणों, medical history, physical examination और जरूरत के अनुसार अलग-अलग tests के आधार पर किया जाता है। हर मरीज को सभी जांचों की जरूरत नहीं होती — डॉक्टर आपकी स्थिति के अनुसार जांच तय करते हैं।

    Blood Tests

    लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) और अन्य blood tests से लिवर की कार्यक्षमता और संभावित liver damage का आकलन किया जा सकता है। डॉक्टर जरूरत के अनुसार bilirubin, liver enzymes (ALT, AST), albumin, blood clotting factors, kidney function, और सोडियम जैसे electrolyte levels भी जांच सकते हैं। लिवर कैंसर के जोखिम को समझने के लिए Alpha-Fetoprotein (AFP) test भी किया जा सकता है।

    Ultrasound

    Ultrasound एक imaging test है जिससे लिवर की संरचना और उसमें होने वाले बदलावों का आकलन किया जा सकता है।

    फाइब्रोस्कैन (FibroScan)

    FibroScan या transient elastography लिवर की stiffness का आकलन करने में मदद कर सकता है। इससे liver fibrosis और scarring की गंभीरता को समझने में सहायता मिल सकती है, बिना किसी invasive procedure के।

    CT Scan या MRI

    कुछ मामलों में डॉक्टर CT scan या MRI की सलाह दे सकते हैं ताकि लिवर में होने वाले structural changes और अन्य संभावित समस्याओं का मूल्यांकन किया जा सके।

    Endoscopy

    अगर एसोफैगल वैरिकाज़ का संदेह हो, तो endoscopy की सलाह दी जा सकती है ताकि भोजन नली और पेट की नसों की स्थिति सीधे देखी जा सके।

    लिवर बायोप्सी

    कुछ मामलों में liver biopsy की आवश्यकता पड़ सकती है। इसमें सुई की मदद से लिवर tissue का एक छोटा sample लेकर microscopic examination किया जाता है, ताकि scarring की सही सीमा और सिरोसिस के अंतर्निहित कारण की पहचान की जा सके। इसकी जरूरत हर मरीज को नहीं होती।

    सिरोसिस का इलाज

    सिरोसिस के इलाज का मकसद अंतर्निहित कारण को नियंत्रित करना, लक्षणों को कम करना, जटिलताओं को रोकना, और लिवर की क्षति की प्रगति को धीमा करना है। ज़्यादातर मामलों में लिवर की क्षति पूरी तरह उलटी नहीं जा सकती, इसलिए इलाज का फोकस स्थिति को और बिगड़ने से रोकने पर होता है।

    1. लाइफस्टाइल में बदलाव

    • शराब से दूरी बनाएं: अगर सिरोसिस का कारण अल्कोहल है, तो इसे पूरी तरह छोड़ देना ज़रूरी है। शराब जारी रखना नुकसान को तेज़ी से बढ़ा सकता है।
    • हेल्दी डाइट लें: फल, सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार लें।
    • वजन कम करें: अगर NAFLD या NASH की वजह से सिरोसिस हुआ है, तो वज़न कम करना फायदेमंद रहेगा।

    2. दवाइयाँ

    • एंटीवायरल दवाइयाँ: हेपेटाइटिस B और C के मरीजों के लिए वायरस को दबाने और लिवर की सूजन कम करने के लिए ज़रूरी।
    • डाययूरेटिक्स (Diuretics): पेट और पैरों में भरे पानी (Ascites और Edema) को कम करने के लिए।
    • Lactulose: आंत के toxins को कम करके Hepatic Encephalopathy से बचाने के लिए।
    • पोर्टल हाइपरटेंशन कम करने वाली दवाएं: वैरिकाज़ नसों से रक्तस्राव के जोखिम को घटाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।

    3. जटिलताओं का इलाज और नियमित निगरानी

    सिरोसिस का उपचार केवल लिवर की बीमारी के कारण को नियंत्रित करने तक सीमित नहीं होता। अगर जटिलताएं विकसित होती हैं, तो उनके लिए अलग treatment की आवश्यकता हो सकती है:

    • पैरासेन्टेसिस: गंभीर Ascites में सुई के ज़रिए पेट से अतिरिक्त fluid निकाला जाता है।
    • एंडोस्कोपिक बैंडिंग: एसोफैगल वैरिकाज़ से रक्तस्राव रोकने या रोकने के जोखिम को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
    • इन्फेक्शन का इलाज: संक्रमण के लिए ज़रूरत पड़ने पर एंटीबायोटिक्स दी जाती हैं।

    सिरोसिस के मरीजों में डॉक्टर नियमित blood tests और अन्य आवश्यक जांचों के माध्यम से लिवर की कार्यक्षमता, kidney function और बीमारी की progression की निगरानी कर सकते हैं।

    4. टीकाकरण

    लिवर को और ज़्यादा नुकसान से बचाने के लिए, सिरोसिस से पीड़ित लोगों को हेपेटाइटिस A और हेपेटाइटिस B के खिलाफ वैक्सीन ज़रूर लगवानी चाहिए, क्योंकि इन इन्फेक्शन का असर पहले से कमज़ोर लिवर पर ज़्यादा गंभीर हो सकता है।

    5. लिवर ट्रांसप्लांट / लिवर प्रत्यारोपण

    जब सिरोसिस बहुत गंभीर हो जाए और लिवर अपनी जरूरी functions को पर्याप्त रूप से पूरा न कर पाए, तो डॉक्टर liver transplant का मूल्यांकन कर सकते हैं। यह निर्णय मरीज की overall health, liver function, और complications सहित कई factors को देखकर लिया जाता है। सिरोसिस पूरी तरह गंभीर हो जाने पर लिवर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र उपाय हो सकता है।

    लिवर सिरोसिस से बचाव कैसे करें?

    हर प्रकार के सिरोसिस को रोका नहीं जा सकता, खासकर वे जो genetic या autoimmune कारणों से जुड़े हैं। लेकिन लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले कई risk factors को नियंत्रित करके जोखिम कम किया जा सकता है।

    • शराब का सेवन न करें, या यदि डॉक्टर ने सलाह दी हो तो पूरी तरह बंद करें।
    • स्वस्थ वजन बनाए रखें और नियमित physical activity करें।
    • Diabetes और cholesterol जैसी metabolic conditions को डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियंत्रित रखें।
    • Hepatitis B और Hepatitis C जैसे viral hepatitis से बचाव के लिए सुइयां शेयर करने से बचें और सुरक्षित सेक्स अपनाएं, और समय पर जांच पर ध्यान दें।
    • बिना डॉक्टर की सलाह के medicines, supplements या herbal products का इस्तेमाल न करें।
    • हेपेटाइटिस A और B के लिए उपलब्ध वैक्सीन के बारे में डॉक्टर से चर्चा करें।
    • यदि आपको पहले से liver disease है, तो नियमित medical follow-up और recommended tests करवाते रहें।

    क्या लिवर सिरोसिस से लिवर फेलियर हो सकता है?

    लिवर सिरोसिस में लंबे समय तक होने वाली liver damage और scarring के कारण लिवर की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है। Advanced cirrhosis में liver failure जैसी गंभीर स्थिति विकसित हो सकती है।

    हालांकि हर व्यक्ति में सिरोसिस एक ही गति से नहीं बढ़ता। बीमारी का कारण, liver damage की severity, और complications जैसे factors इसके progression को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए शुरुआती diagnosis और underlying cause का उचित treatment महत्वपूर्ण है।

    कब डॉक्टर से मिलें?

    अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिख रहे हैं, तो देर न करें:

    • त्वचा या आंखों में पीलापन
    • पेट में लगातार सूजन या भारीपन
    • बिना किसी वजह के लगातार थकान
    • टांगों या पैरों में सूजन
    • आसानी से चोट लगना या खून बहना
    • भ्रम या याददाश्त में कमी
    • काला या खून जैसा मल

    अगर आपको सिरोसिस के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो शुरुआती जांच और सही इलाज लिवर को और नुकसान से बचाने में बड़ा फर्क ला सकते हैं।तो आज ही HealthPil पर ऑनलाइन कंसल्टेशन बुक करें!

    HealthPil आपकी कैसे मदद कर सकता है?

    HealthPil आपको अनुभवी हेपेटोलॉजिस्ट (Hepatologists) और लिवर स्पेशलिस्ट्स से जोड़ता है, जो आपके लीवर की सही जांच कर सकते हैं और आपकी स्थिति के अनुसार बेहतर इलाज का सुझाव दे सकते हैं। अगर आपको लीवर सिरोसिस के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आज ही HealthPil पर ऑनलाइन कंसल्टेशन बुक करें!

    सारांश

    लिवर सिरोसिस तब होता है जब लंबे समय तक लिवर को हुए नुकसान के कारण healthy टिशू scar tissue में बदलने लगती है। शराब, वायरल हेपेटाइटिस, NAFLD/NASH, और genetic disorders इसके प्रमुख कारण हैं। शुरुआती चरण (Compensated Cirrhosis) में अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, पीलिया, Ascites, आसानी से चोट लगना, और भ्रम जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

    Portal Hypertension से जुड़ी जटिलताएं जैसे एसोफैगल वैरिकाज़, Hepatic Encephalopathy, और Hepatorenal Syndrome गंभीर हो सकती हैं। निदान blood tests, imaging, FibroScan, और ज़रूरत पड़ने पर biopsy से किया जाता है। इलाज में lifestyle में बदलाव, दवाइयां, जटिलताओं का प्रबंधन, और गंभीर मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट शामिल है। शुरुआती diagnosis और सही इलाज लिवर की सेहत बचाने में सबसे बड़ा फर्क लाता है, इसलिए लक्षण दिखते ही डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

    1. लिवर सिरोसिस क्या है और यह कैसे होता है?

    लिवर सिरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें लंबे समय तक लिवर को हुए नुकसान के कारण स्वस्थ लिवर टिशू की जगह scar tissue बनने लगता है। समय के साथ यह scarring लिवर के blood flow और उसकी सामान्य कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकती है। इसके प्रमुख कारणों में लंबे समय तक शराब का सेवन, क्रॉनिक Hepatitis B और C, NAFLD/NASH तथा कुछ genetic और autoimmune conditions शामिल हैं।

    2. लिवर सिरोसिस के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    शुरुआती चरण में लिवर सिरोसिस में कई लोगों को कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई दे सकते। बीमारी बढ़ने पर लगातार थकान, भूख न लगना, वजन कम होना, पीलिया, पेट में पानी जमा होना (Ascites), पैरों में सूजन, खुजली, आसानी से चोट लगना और मानसिक भ्रम जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

    3. क्या फैटी लिवर से लिवर सिरोसिस हो सकता है?

    हां, कुछ मामलों में लंबे समय से मौजूद NAFLD/NASH लिवर में सूजन और fibrosis का कारण बन सकता है, जो आगे चलकर सिरोसिस में बदल सकता है। मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, डायबिटीज और अन्य metabolic conditions इस जोखिम को बढ़ा सकती हैं।

    4. लिवर सिरोसिस का पता लगाने के लिए कौन-कौन सी जांच की जाती हैं?

    लिवर सिरोसिस की जांच के लिए डॉक्टर मरीज के symptoms और medical history के साथ Blood Tests, Liver Function Tests (LFT), Ultrasound और FibroScan जैसी जांचों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर CT Scan, MRI, Endoscopy या Liver Biopsy भी की जा सकती है।

    5. क्या लिवर सिरोसिस का इलाज संभव है?

    सिरोसिस में बनने वाला scar tissue आमतौर पर पूरी तरह वापस सामान्य नहीं होता। उपचार का उद्देश्य बीमारी के underlying cause को नियंत्रित करना, liver damage की progression को धीमा करना और complications को manage करना होता है। इलाज में lifestyle changes, आवश्यक दवाइयां, complications का treatment और गंभीर मामलों में liver transplant का मूल्यांकन शामिल हो सकता है।

    References

    1. Tapper EB, Parikh ND. Diagnosis and Management of Cirrhosis and Its Complications: A Review. Available at:
      PubMed
    2. Schuppan D, Afdhal NH. Liver Cirrhosis. StatPearls Publishing. Available at:
      NCBI Bookshelf

    Disclaimer:

    यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। किसी भी मेडिकल स्थिति के लिए डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।

    Dr. Ayesha Ayub Shaikh
    Written By Dr. Ayesha Ayub Shaikh
    Dr. Rahul Chawla
    Reviewed By Dr. Rahul Chawla
    Last Updated 05 Sep 2026
    We provide you with authentic, trustworthy and relevant information.
    Read our editorial policy
    hindi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Email
    Previous ArticleFatty Liver Disease (फैटी लिवर): लक्षण, कारण और इलाज की पूरी जानकारी
    Next Article Hepatitis B: लक्षण, कारण, जांच और इलाज पूरी जानकारी

    Related Articles

    Peptic Ulcer: लक्षण, कारण, घरेलू इलाज और सही इलाज की पूरी जानकारी

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    SGOT और SGPT बढ़ना: Danger Level, कारण, लक्षण और इलाज की पूरी जानकारी

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    Gallstones की वजह से दर्द हो रहा है? Surgery के ये फायदे जानकर आप भी ऑपरेशन कराने को तैयार हो जाएंगे!

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    Colorectal Cancer (कोलोरेक्टल कैंसर): लक्षण, कारण और इलाज की पूरी जानकारी

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ
    Leave A Reply Cancel Reply

    three × 1 =

    I agree to the terms and privacy policy.

    Disclaimer: Please avoid sharing personal health details in comments. Comments are public and moderated. For private health queries, use the Ask A Doubt section. By commenting, you agree to our Privacy Policy.

    Download-App-543x720
    Health and Wellness

    Fake ORS Banned by FSSAI: Why a Pediatrician Fought an 8-Year Battle to Stop Sugary Drinks Mislabelled as “ORS”?

    October 24, 2025

    Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

    September 18, 2025

    Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

    September 18, 2025

    Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

    September 17, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Consent(Required)

    About Us
    About Us

    HealthPil: Get Your Daily Dose of Trusted Health Advice– Consult a Doctor Anytime, Anywhere!
    We're accepting new partnerships right now.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Us
    EmailEmail Us:
    contact@healthpil.com
    whatsappContact:
    +91 962 596 0259
    Specialties
    • Neurology
    • Cardiology
    • Psychiatry
    • Orthopedics
    • Gynaecology
    • Pediatrics
    • Neurosurgery
    • Neurosurgery
    • Ophthalmology
    • ENT
    • Oncology
    Quick Links
    • Home
    • About
    • Blog
    • Ask Doubts
    • Consult Doctors
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Book Appointment
    Copyright © 2026 HealthPil. All Rights Reserved.