Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Consent(Required)

    What's Hot

    Food Poisoning and Gastroenteritis Symptoms, Treatment & Prevention Guide

    May 6, 2026

    Hyperhidrosis (Excessive Sweating): Causes, Types, and Treatment Options

    May 1, 2026

    Muscle Cramps: Causes, Treatment, and When to See a Neurologist

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Healthpil
    +91 962 596 0259 Book Appointment
    • Home
    • Ask Doubts
    • About
    • Consult Doctors
    • Medicine A to Z
      • Drugs A to Z
      • Diagnostics A to Z
    • Explore
      1. Healthpil Originals
      2. Health Gatha
      3. White Coat Chronicles
      4. Myth vs. Medicine
      5. Teen Talk Unfiltered
      6. Medical Specialities
      7. Hindi
      8. View All
      9. View All

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025
    • Contact Us
    Healthpil
    Home»गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ»SGOT और SGPT बढ़ना: Danger Level, कारण, लक्षण और इलाज की पूरी जानकारी
    गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    SGOT और SGPT बढ़ना: Danger Level, कारण, लक्षण और इलाज की पूरी जानकारी

    Dr. Ayesha Ayub ShaikhBy Dr. Ayesha Ayub ShaikhApril 11, 2025Updated:September 5, 2026No Comments15 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    क्या SGOT और SGPT के बढ़े होने का मतलब लिवर खराब हो गया है? जानिए सच्चाई!
    Share
    Facebook Twitter Email

    क्या आपकी हाल की ब्लड रिपोर्ट में SGOT या SGPT का लेवल नॉर्मल से ज्यादा आया है और आप गूगल पर बार-बार “क्या मेरा लिवर खराब हो गया है” सर्च कर रहे हैं? रुकिए सोशल मीडिया पर इन दोनों टेस्ट को लेकर जितनी गलतफहमियां फैली हुई हैं, उतनी शायद ही किसी और लिवर टेस्ट को लेकर हों। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि SGOT-SGPT असल में क्या हैं, इनका बढ़ना कितनी गंभीरता दिखाता है, Danger Level किसे कहते हैं, और घबराने से पहले आपको क्या समझना चाहिए।

    Table of Content hide
    SGOT और SGPT क्या होते हैं?
    SGPT और SGOT की Normal Range कितनी होती है?
    SGPT SGOT Danger Level: कितना बढ़ना गंभीर माना जाता है?
    SGOT और SGPT का अनुपात (Ratio) क्यों मायने रखता है?
    SGPT SGOT बढ़ने के कारण (High SGPT SGOT Causes)
    SGPT SGOT के लक्षण क्या हो सकते हैं?
    सोशल मीडिया पर SGOT-SGPT को लेकर फैलाए गए झूठ
    SGPT SGOT Test के अलावा और कौन से टेस्ट किए जाते हैं?
    SGOT-SGPT बढ़े होने पर क्या करें?
    SGPT SGOT Treatment: इलाज कैसे किया जाता है?
    SGPT SGOT कैसे कम करें (How to Reduce SGPT and SGOT)
    SGOT-SGPT बढ़ने पर डॉक्टर से कब मिलें?
    HealthPil आपकी कैसे मदद कर सकता है?
    सारांश

    SGOT और SGPT क्या होते हैं?

    SGOT यानी Serum Glutamic-Oxaloacetic Transaminase (जिसे अब मेडिकल भाषा में AST या Aspartate Aminotransferase कहा जाता है) और SGPT यानी Serum Glutamic Pyruvic Transaminase (जिसे अब ALT या Alanine Aminotransferase कहा जाता है) ये दोनों लिवर की कोशिकाओं के अंदर मौजूद एंजाइम हैं। इनका असली काम शरीर में अमीनो एसिड को मेटाबोलाइज़ करना और एनर्जी प्रोडक्शन में मदद करना है।

    सामान्य स्थिति में ये एंजाइम्स लिवर सेल्स के अंदर ही बंद रहते हैं और ब्लड में बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं। दिक्कत तब शुरू होती है जब लिवर की कोशिकाओं की झिल्ली (cell membrane) किसी वजह से क्षतिग्रस्त या permeable हो जाती है तब ये एंजाइम्स लीक होकर खून में मिलने लगते हैं, और यही वजह है कि ब्लड टेस्ट में इनका लेवल बढ़ा हुआ दिखता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एंजाइम का लीक होना हमेशा कोशिकाओं की पूरी मौत (necrosis) का संकेत नहीं होता कई बार सिर्फ अस्थायी सूजन या स्ट्रेस से भी झिल्ली की permeability बढ़ जाती है और एंजाइम बाहर आने लगते हैं।

    SGPT (ALT) मुख्य रूप से सिर्फ लिवर में पाया जाता है, इसलिए यह लिवर डैमेज का ज्यादा सटीक और specific संकेतक माना जाता है। दूसरी ओर, SGOT (AST) लिवर के अलावा हार्ट, किडनी, स्केलेटल मसल्स, अग्नाशय और यहां तक कि दिमाग में भी पाया जाता है इसलिए SGOT का अकेले बढ़ना सिर्फ लिवर की नहीं, बल्कि हार्ट अटैक, मांसपेशियों में चोट (Muscle Injury) या किसी दूसरी बीमारी का भी इशारा हो सकता है।

    SGPT और SGOT की Normal Range कितनी होती है?

    हर लैब की टेस्टिंग मेथड थोड़ी अलग हो सकती है, इसलिए normal range में मामूली फर्क देखने को मिलता है इसलिए हमेशा अपनी रिपोर्ट पर छपी reference range को ही सही मानें। फिर भी, भारत में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली सामान्य सीमा कुछ इस तरह है:

    SGOT (AST) की Normal Range लगभग 8 से 40 U/L के बीच मानी जाती है। SGPT (ALT) Normal Range आमतौर पर 7 से 56 U/L के बीच होती है। सिर्फ एक रिपोर्ट में हल्का बढ़ा हुआ नंबर देखकर घबराना सही नहीं है डॉक्टर आपकी उम्र, लक्षण, मेडिकल हिस्ट्री, दवाइयां, शराब का सेवन और दूसरे लिवर टेस्ट को साथ मिलाकर ही सही तस्वीर समझते हैं।

    SGPT SGOT Danger Level: कितना बढ़ना गंभीर माना जाता है?

    यह वह सवाल है जो सबसे ज्यादा पूछा जाता है, और सोशल मीडिया पर इसका सबसे गलत जवाब भी दिया जाता है। सच यह है कि सिर्फ एक नंबर देखकर लिवर की गंभीरता तय नहीं की जा सकती डॉक्टर एंजाइम कितने गुना बढ़े हैं, इस अनुपात के आधार पर गंभीरता को अलग-अलग स्तरों में बांटते हैं:

    हल्की बढ़ोतरी (Mild Elevation) — जब SGPT या SGOT नॉर्मल रेंज की ऊपरी सीमा से 1 से 2 गुना तक बढ़े हों (उदाहरण के लिए SGPT का 65-100 U/L तक होना)। यह अक्सर Fatty Liver, हल्की सूजन, या किसी दवा के असर से हो सकता है और अक्सर temporary होता है।

    मध्यम बढ़ोतरी (Moderate Elevation) — जब लेवल नॉर्मल सीमा से 3 से 5 गुना तक बढ़ जाए (जैसे SGPT का 150-250 U/L तक होना)। यह क्रॉनिक हेपेटाइटिस, ज्यादा एडवांस्ड फैटी लिवर या अल्कोहलिक लिवर डैमेज की तरफ इशारा कर सकता है।

    गंभीर बढ़ोतरी (Severe Elevation) — जब लेवल नॉर्मल सीमा से 10 गुना या उससे ज्यादा हो जाए (जैसे SGPT का 500+ U/L होना)। यह स्थिति एक्यूट हेपेटाइटिस, गंभीर वायरल इंफेक्शन या दवा से हुए गंभीर लिवर डैमेज का संकेत हो सकती है, और इसमें तुरंत मेडिकल जांच जरूरी है।

    अत्यधिक बढ़ोतरी (Massive Elevation) — जब लेवल 1000-2000 U/L से भी ऊपर चला जाए। यह आमतौर पर एक्यूट लिवर फेलियर, गंभीर वायरल हेपेटाइटिस, दवा की ओवरडोज़ (जैसे पैरासिटामोल पॉइज़निंग) या लिवर तक खून की सप्लाई अचानक रुकने (Ischemic Hepatitis) जैसी इमरजेंसी स्थितियों में देखा जाता है, और इसके लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है।

    यह याद रखना जरूरी है कि यह वर्गीकरण एक सामान्य गाइडलाइन है, हर मरीज में danger level अलग-अलग factors पर निर्भर करते हुए अलग तरीके से interpret किया जाता है इसलिए यह फैसला हमेशा डॉक्टर पर छोड़ें।

    SGOT और SGPT का अनुपात (Ratio) क्यों मायने रखता है?

    सिर्फ नंबर ही नहीं, बल्कि SGOT और SGPT का आपस में अनुपात भी डॉक्टरों को कारण समझने में मदद करता है। आमतौर पर, अगर AST/ALT ratio 2 से ज्यादा है यानी SGOT, SGPT से काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है तो यह पैटर्न शराब से जुड़े लिवर डैमेज (Alcoholic Liver Disease) की तरफ इशारा करता है, क्योंकि अल्कोहल खासतौर पर लिवर की माइटोकॉन्ड्रिया के अंदर मौजूद AST को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।

    इसके उलट, Fatty Liver Disease (NAFLD) में आमतौर पर SGPT, SGOT से ज्यादा बढ़ा होता है, यानी ratio 1 से कम रहता है। अगर SGOT अकेले बहुत ज्यादा बढ़ा है लेकिन SGPT सामान्य के करीब है, तो डॉक्टर हार्ट अटैक (Myocardial Infarction) या मांसपेशियों की गंभीर चोट को भी कारणों की लिस्ट में शामिल करके जांच करते हैं।

    SGPT SGOT बढ़ने के कारण (High SGPT SGOT Causes)

    लिवर एंजाइम बढ़ने के पीछे लिवर से जुड़े और लिवर से न जुड़े, दोनों तरह के कारण हो सकते हैं।

    Fatty Liver Disease (NAFLD) — आजकल High SGPT-SGOT का सबसे आम कारण बन चुका है। अनहेल्दी हाई-फैट डाइट, मोटापा और गतिहीन जीवनशैली की वजह से लिवर सेल्स के अंदर फैट जमा होने लगता है। शुरुआत में यह बिना सूजन के “साधारण फैटी लिवर” होता है, लेकिन अगर यह आगे बढ़कर सूजन और सेल डैमेज (NASH) तक पहुंच जाए, तो यह धीरे-धीरे सिरोसिस में भी बदल सकता है।

    Hepatitis (B और C) — वायरल इंफेक्शन की वजह से लिवर में सूजन आ जाती है, जिससे सेल्स डैमेज होकर एंजाइम्स ब्लड में लीक होने लगते हैं।

    Alcoholic Liver Disease — लंबे समय तक ज्यादा शराब पीने से लिवर सेल्स को सीधा नुकसान पहुंचता है, और जैसा ऊपर बताया, इसमें आमतौर पर SGOT, SGPT से ज्यादा बढ़ा हुआ मिलता है।

    Liver Cirrhosis — लंबे समय तक लिवर डैमेज होते रहने से लिवर पर स्कार टिश्यू बन जाते हैं, जो लिवर की सामान्य संरचना और काम करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं।

    Liver Cancer — एडवांस्ड स्टेज लिवर डिजीज में SGOT-SGPT बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं।

    दवाइयों से SGPT बढ़ना — कुछ पेनकिलर्स (जैसे पैरासिटामोल की ज्यादा मात्रा), एंटीबायोटिक्स, स्टेटिन्स और NSAIDs (नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं) लिवर पर सीधा असर डाल सकती हैं। इसीलिए डॉक्टर को अपनी सभी मौजूदा दवाओं और हर्बल सप्लीमेंट्स के बारे में जरूर बताना चाहिए।

    Diabetes और Liver — टाइप 2 डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस, Fatty Liver Disease के होने की संभावना को काफी बढ़ा देते हैं, क्योंकि शरीर में इंसुलिन का असंतुलन लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को तेज कर देता है।

    मोटापा और लिवर — ज्यादा बॉडी मास इंडेक्स (BMI) वाले लोगों में लिवर एंजाइम बढ़ने का खतरा कहीं ज्यादा रहता है, क्योंकि मोटापे और मेटाबॉलिक सिंड्रोम का सीधा संबंध Fatty Liver से जुड़ा हुआ है।

    Muscle Injury और Heart Problems — चूंकि SGOT सिर्फ लिवर में नहीं बल्कि हार्ट और मसल्स में भी पाया जाता है, इसलिए हार्ट अटैक, तेज कसरत के बाद मांसपेशियों में सूजन, या किसी शारीरिक चोट के बाद भी SGOT का लेवल अस्थायी रूप से बढ़ सकता है भले ही लिवर पूरी तरह स्वस्थ हो।

    SGPT SGOT के लक्षण क्या हो सकते हैं?

    ज्यादातर मामलों में हल्के से बढ़े हुए SGOT-SGPT का कोई साफ लक्षण नहीं दिखता, और इसका पता अक्सर रूटीन ब्लड टेस्ट या Liver Function Test (LFT) के दौरान ही चलता है। लेकिन जब लिवर से जुड़ी कोई बीमारी असली कारण हो, तो ये लक्षण दिख सकते हैं लगातार थकान और कमजोरी, भूख कम लगना, मतली या उल्टी, पेट के ऊपरी दाईं तरफ दर्द या discomfort, त्वचा या आंखों का पीला पड़ना (पीलिया), गहरे रंग का पेशाब, हल्के रंग का मल, और शरीर में खुजली।

    अगर SGOT अकेले बढ़ा है और कारण हार्ट या मसल्स से जुड़ा है, तो सीने में दर्द, सांस फूलना, मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। ध्यान रखें, ये लक्षण सिर्फ SGOT-SGPT बढ़ने की वजह से ही नहीं होते सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की जांच जरूरी है।

    सोशल मीडिया पर SGOT-SGPT को लेकर फैलाए गए झूठ

    “अगर SGOT या SGPT बढ़ा हुआ है, तो लिवर फेल होने वाला है!”

    सच यह है कि हल्की बढ़ोतरी टेंपररी हो सकती है और डाइट, एक्सरसाइज या दवा बदलने से नॉर्मल हो सकती है।

    “Fatty Liver का मतलब सिरोसिस या कैंसर होना तय है!”

    हर Fatty Liver सिरोसिस में नहीं बदलता। शुरुआती स्टेज में पकड़े जाने पर डाइट और लाइफस्टाइल बदलाव से इसे पूरी तरह रिवर्स किया जा सकता है।

    “Herbal Supplements लिवर को 100% डिटॉक्स कर सकते हैं!” 

    बिना डॉक्टर की सलाह के हर्बल सप्लीमेंट लेना खतरनाक हो सकता है, कुछ हर्बल दवाएं उल्टा लिवर को और नुकसान पहुंचा सकती हैं।

    “सिर्फ शराब पीने वालों का ही लिवर खराब होता है!”

    Non-Alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) आज सबसे आम लिवर बीमारी बन चुकी है, और यह गलत खान-पान, मोटापे और सुस्त जीवनशैली की वजह से भी हो सकती है।

    SGPT SGOT Test के अलावा और कौन से टेस्ट किए जाते हैं?

    अगर SGOT या SGPT बढ़ा हुआ मिलता है, तो डॉक्टर सही कारण जानने के लिए कुछ अतिरिक्त जांच करा सकते हैं Liver Function Test (LFT) जिसमें Bilirubin, ALP, GGT, Albumin जैसे मार्कर शामिल होते हैं; Repeat Liver Enzyme Test यह देखने के लिए कि लेवल बढ़ते जा रहे हैं या समय के साथ कम हो रहे हैं;

    Hepatitis B और C की जांच; Ultrasound Abdomen ताकि Fatty Liver या पित्ताशय की समस्याएं दिखें; और जरूरत पड़ने पर CT Scan या MRI। एक खास टेस्ट GGT (Gamma-Glutamyl Transferase) भी है, जिसका इस्तेमाल खासतौर पर यह पता लगाने के लिए किया जाता है कि कहीं शराब का सेवन तो एंजाइम बढ़ने की छिपी वजह नहीं है अगर GGT भी बढ़ा हुआ है और AST/ALT ratio 2 से ज्यादा है, तो यह अल्कोहल से जुड़े डैमेज का मजबूत संकेत माना जाता है।

    SGOT-SGPT बढ़े होने पर क्या करें?

    सबसे पहली बात अपने आप कोई लिवर मेडिसिन या सप्लीमेंट शुरू न करें। डॉक्टर से अपनी पूरी रिपोर्ट discuss करें, अपनी सभी मौजूदा दवाओं और सप्लीमेंट्स के बारे में बताएं, शराब के सेवन के बारे में खुलकर बात करें, अगर overweight हैं तो healthy diet और physical activity पर ध्यान दें, और डॉक्टर की सलाह अनुसार repeat LFT या अन्य टेस्ट करवाते रहें।

    SGPT SGOT Treatment: इलाज कैसे किया जाता है?

    SGOT-SGPT का इलाज हमेशा इनके बढ़ने के असली कारण पर निर्भर करता है यह कोई एक जैसी दवा से ठीक होने वाली समस्या नहीं है। अगर कारण Viral Hepatitis है, तो डॉक्टर एंटीवायरल दवाएं देते हैं। अगर कारण Fatty Liver Disease है, तो सबसे कारगर इलाज डाइट, वजन घटाना और नियमित फिजिकल एक्टिविटी ही है इसमें फिलहाल कोई मैजिक दवा नहीं है।

    अगर किसी दवा की वजह से एंजाइम बढ़े हैं, तो डॉक्टर उस दवा को बंद करके देखते हैं कि लेवल नॉर्मल होता है या नहीं। बहुत ही कम, गंभीर मामलों में जैसे Cirrhosis के अंतिम चरण या Liver Failure जब लिवर स्थायी रूप से डैमेज हो चुका हो और दवाओं से सुधार संभव न हो, तब Liver Transplant को अंतिम विकल्प के तौर पर सुझाया जाता है, जिसमें डैमेज हुए लिवर के हिस्से को किसी स्वस्थ डोनर के लिवर के हिस्से से बदला जाता है।

    SGPT SGOT कैसे कम करें (How to Reduce SGPT and SGOT)

    SGOT-SGPT को कम करने का सबसे भरोसेमंद तरीका इनके बढ़ने की असली वजह का इलाज करना है, लेकिन कुछ आदतें हर कारण में मददगार साबित होती हैं:

    Healthy Diet अपनाएं — फल, सब्जियां, whole grains और fiber-rich foods शामिल करें, प्रोसेस्ड फूड, शुगर ड्रिंक्स और ज्यादा सैचुरेटेड फैट से बचें।

    Regular Physical Activity करें — रोज कम से कम 30 मिनट टहलना, साइकिलिंग या हल्की एक्सरसाइज लिवर हेल्थ को काफी बेहतर बना सकती है।

    Alcohol से बचें — अगर एंजाइम पहले से बढ़े हुए हैं, तो शराब लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालती है।

    Medicines और Supplements पर ध्यान दें — डॉक्टर को अपनी सभी दवाओं और हर्बल सप्लीमेंट्स के बारे में बताएं, बिना सलाह के कोई डिटॉक्स सप्लीमेंट शुरू न करें।

    Weight और Metabolic Health मैनेज करें — Overweight, obesity और diabetes जैसी conditions Fatty Liver से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इन्हें कंट्रोल में रखना जरूरी है।

    Regular Follow-up करवाएं — repeat LFT से यह ट्रैक होता है कि एंजाइम लेवल सुधर रहे हैं या नहीं।

    SGOT-SGPT बढ़ने पर डॉक्टर से कब मिलें?

    अगर आपकी रिपोर्ट में SGOT या SGPT बार-बार बढ़ा हुआ आ रहा है, तो कारण जानने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूरी है। अगर इसके साथ ये symptoms भी दिखें, तो देरी बिल्कुल न करें आंखों या त्वचा का पीला पड़ना, बहुत गहरे रंग का पेशाब, लगातार या तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी या मतली, अत्यधिक कमजोरी या थकान, पेट में सूजन, या भ्रम/असामान्य नींद जैसा महसूस होना। ये symptoms हमेशा लिवर फेलियर का मतलब नहीं होते, लेकिन ये गंभीर स्थितियों से जुड़े हो सकते हैं और timely medical evaluation जरूरी है।

    HealthPil आपकी कैसे मदद कर सकता है?

    HealthPil आपको अनुभवी Hepatologists और लिवर स्पेशलिस्ट्स से जोड़ता है, जो आपकी SGOT-SGPT रिपोर्ट को सही context में समझकर सटीक जांच और इलाज तय करने में मदद करेंगे। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई भी चिंता है, तो आज ही HealthPil पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें।

    सारांश

    SGOT और SGPT (AST और ALT) लिवर सेल्स में पाए जाने वाले एंजाइम हैं। इनके बढ़े हुए स्तर का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि लिवर खराब हो गया है। SGPT लिवर से अधिक specific है, जबकि SGOT लिवर के अलावा muscles और heart में भी पाया जाता है।SGOT-SGPT बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे Fatty Liver Disease, Hepatitis B/C, Alcoholic Liver Disease, Cirrhosis, कुछ दवाइयां, Diabetes, Obesity और Muscle Injury। कई बार हल्की बढ़ोतरी बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी हो सकती है।

    इन levels को समझने के लिए केवल SGOT/SGPT numbers देखना पर्याप्त नहीं है। डॉक्टर LFT, Hepatitis tests, repeat liver enzymes, ultrasound और जरूरत पड़ने पर CT/MRI जैसी जांचों को साथ में देखते हैं। उपचार हमेशा underlying cause पर निर्भर करता है।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

    1. क्या SGOT और SGPT बढ़ने का मतलब लिवर खराब हो गया है?

    नहीं। SGOT और SGPT बढ़ना liver injury या inflammation का संकेत हो सकता है, लेकिन केवल इन दोनों enzymes के बढ़े हुए level से liver failure या गंभीर liver damage तय नहीं किया जा सकता।

    2. SGOT और SGPT की Normal Range कितनी होती है?

    आमतौर पर SGOT (AST) लगभग 8–40 U/L और SGPT (ALT) लगभग 7–56 U/L के बीच हो सकता है। हालांकि, अलग-अलग laboratories की reference range अलग हो सकती है, इसलिए अपनी रिपोर्ट में दी गई range को प्राथमिकता दें।

    3. SGOT और SGPT बढ़ने के मुख्य कारण क्या हैं?

    इसके प्रमुख कारणों में Fatty Liver Disease, Hepatitis B/C, Alcoholic Liver Disease, Cirrhosis, कुछ medicines, Diabetes, Obesity और Muscle Injury शामिल हो सकते हैं

    4. SGOT और SGPT कैसे कम किए जा सकते हैं?

    सबसे जरूरी है कि इनके बढ़ने के मूल कारण का इलाज किया जाए। इसके साथ healthy diet, regular physical activity, alcohol से बचना, वजन नियंत्रित रखना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार regular follow-up मददगार हो सकते हैं।

    5. SGOT और SGPT बढ़ने पर डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

    अगर levels लगातार बढ़े हुए हैं या साथ में पीलिया, गहरे रंग का पेशाब, तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी, अत्यधिक कमजोरी, पेट में सूजन या confusion जैसे symptoms हैं, तो timely medical evaluation जरूरी है।

    References

    1. Gour KN, Sikka KK, Jain SC, Agarwal SN, Singh JK. SGOT and SGPT in Health and Disease. Available at:
      PubMed
    2. Cohen JA, Kaplan MM. The SGOT/SGPT Ratio—An Indicator of Alcoholic Liver Disease. Available at:
      PubMed

    Disclaimer:

    यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। किसी भी मेडिकल स्थिति के लिए डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।

    Dr. Ayesha Ayub Shaikh
    Written By Dr. Ayesha Ayub Shaikh
    Dr. Rahul Chawla
    Reviewed By Dr. Rahul Chawla
    Last Updated 05 Sep 2026
    We provide you with authentic, trustworthy and relevant information.
    Read our editorial policy
    hindi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Email
    Previous ArticleGallstones की वजह से दर्द हो रहा है? Surgery के ये फायदे जानकर आप भी ऑपरेशन कराने को तैयार हो जाएंगे!
    Next Article Peptic Ulcer: लक्षण, कारण, घरेलू इलाज और सही इलाज की पूरी जानकारी

    Related Articles

    Peptic Ulcer: लक्षण, कारण, घरेलू इलाज और सही इलाज की पूरी जानकारी

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    Gallstones की वजह से दर्द हो रहा है? Surgery के ये फायदे जानकर आप भी ऑपरेशन कराने को तैयार हो जाएंगे!

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    Colorectal Cancer (कोलोरेक्टल कैंसर): लक्षण, कारण और इलाज की पूरी जानकारी

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    IBD (सूजन आंत्र रोग): लक्षण, कारण और इलाज की पूरी जानकारी

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ
    Leave A Reply Cancel Reply

    6 + eleven =

    I agree to the terms and privacy policy.

    Disclaimer: Please avoid sharing personal health details in comments. Comments are public and moderated. For private health queries, use the Ask A Doubt section. By commenting, you agree to our Privacy Policy.

    Download-App-543x720
    Health and Wellness

    Fake ORS Banned by FSSAI: Why a Pediatrician Fought an 8-Year Battle to Stop Sugary Drinks Mislabelled as “ORS”?

    October 24, 2025

    Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

    September 18, 2025

    Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

    September 18, 2025

    Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

    September 17, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Consent(Required)

    About Us
    About Us

    HealthPil: Get Your Daily Dose of Trusted Health Advice– Consult a Doctor Anytime, Anywhere!
    We're accepting new partnerships right now.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Us
    EmailEmail Us:
    contact@healthpil.com
    whatsappContact:
    +91 962 596 0259
    Specialties
    • Neurology
    • Cardiology
    • Psychiatry
    • Orthopedics
    • Gynaecology
    • Pediatrics
    • Neurosurgery
    • Neurosurgery
    • Ophthalmology
    • ENT
    • Oncology
    Quick Links
    • Home
    • About
    • Blog
    • Ask Doubts
    • Consult Doctors
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Book Appointment
    Copyright © 2026 HealthPil. All Rights Reserved.