Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Consent(Required)

    What's Hot

    Food Poisoning and Gastroenteritis Symptoms, Treatment & Prevention Guide

    May 6, 2026

    Hyperhidrosis (Excessive Sweating): Causes, Types, and Treatment Options

    May 1, 2026

    Muscle Cramps: Causes, Treatment, and When to See a Neurologist

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Healthpil
    +91 962 596 0259 Book Appointment
    • Home
    • Ask Doubts
    • About
    • Consult Doctors
    • Medicine A to Z
      • Drugs A to Z
      • Diagnostics A to Z
    • Explore
      1. Healthpil Originals
      2. Health Gatha
      3. White Coat Chronicles
      4. Myth vs. Medicine
      5. Teen Talk Unfiltered
      6. Medical Specialities
      7. Hindi
      8. View All
      9. View All

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025
    • Contact Us
    Healthpil
    Home»गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ»गॉल ब्लैडर स्टोन: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव
    गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    गॉल ब्लैडर स्टोन: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

    Dr. Ayesha Ayub ShaikhBy Dr. Ayesha Ayub ShaikhApril 9, 2025Updated:September 5, 2026No Comments14 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    अगर आप सोच रहे हैं कि Gallstones सिर्फ दर्द देते हैं, तो सच जानकर चौंक जाएंगे!
    Share
    Facebook Twitter Email

    क्या आपको अक्सर पेट के दाहिने तरफ तेज दर्द होता है? क्या खाना खाने के बाद पेट भारी लगता है या जी मचलाने लगता है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपको गॉल ब्लैडर स्टोन यानी पित्ताशय की पथरी की समस्या हो। अगर समय रहते इसे नज़रअंदाज़ किया गया, तो यह आगे चलकर गंभीर परेशानी भी दे सकती है। इस लेख में हम आपको आसान भाषा में गॉल ब्लैडर स्टोन के लक्षण, गॉल ब्लैडर स्टोन के कारण, गॉल ब्लैडर स्टोन का इलाज और बचाव के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप और आपका परिवार इस परेशानी से बच सकें।

    Table of Content hide
    गॉल ब्लैडर स्टोन क्या होता है?
    गॉल ब्लैडर स्टोन के प्रकार
    क्या हर बार लक्षण दिखते हैं?
    गॉल ब्लैडर स्टोन के लक्षण
    Gallstones का दर्द कैसा होता है?
    गॉल ब्लैडर स्टोन के कारण और रिस्क फैक्टर्स
    गॉल ब्लैडर स्टोन की जांच कैसे होती है?
    गॉल ब्लैडर स्टोन की complications क्या हो सकती हैं?
    गॉल ब्लैडर स्टोन का इलाज
    गॉल ब्लैडर स्टोन के घरेलू उपचार
    डॉक्टर से कब संपर्क करें?
    Gallstones में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
    गॉल ब्लैडर स्टोन से बचाव
    सर्जरी के बाद क्या ध्यान रखें?
    क्या करें और क्या न करें (Do’s और Don’ts)
    HealthPil आपकी कैसे मदद कर सकता है?
    सारांश
    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

    गॉल ब्लैडर स्टोन क्या होता है?

    गॉल ब्लैडर स्टोन क्या होता है, यह समझने के लिए पहले यह जानना ज़रूरी है कि गॉलब्लैडर (पित्ताशय) क्या है। यह हमारे शरीर का एक छोटा सा अंग है, जो लीवर के ठीक नीचे और दाईं तरफ होता है। इसका काम एक तरल पदार्थ को स्टोर करना है, जिसे बाइल (पित्त) कहते हैं। यह बाइल खाने को पचाने में मदद करता है, खासकर तेल-घी वाले भोजन को।

    जब इस बाइल में कोलेस्ट्रॉल, बिलीरूबिन और अन्य तत्व जमा होने लगते हैं और सख्त हो जाते हैं, तो ये छोटे-छोटे पत्थरों का रूप ले लेते हैं। इन्हीं को पित्ताशय की पथरी क्या है के जवाब में समझा जा सकता है — ये पत्थर छोटे दाने जैसे भी हो सकते हैं और बड़े पत्थर जैसे भी। कई बार इनसे कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन जब ये बाइल डक्ट (पित्त नली) को ब्लॉक कर देते हैं, तब गॉलब्लैडर डिजीज हो सकती है।

    गॉल ब्लैडर स्टोन के प्रकार

    पथरी मुख्य रूप से दो तरह की होती है:

    1. कोलेस्ट्रॉल स्टोन – ये ज़्यादातर कोलेस्ट्रॉल से बनते हैं और पीले या पीले-हरे रंग के दिख सकते हैं। लगभग 80% पथरी इसी तरह की होती है।
    2. पिगमेंट स्टोन – इनमें बिलीरुबिन की मात्रा ज़्यादा होती है और ये गहरे, काले या भूरे रंग के होते हैं।

    किस तरह की पथरी है, यह डॉक्टर आपकी स्थिति और जांच के आधार पर बता सकते हैं।

    क्या हर बार लक्षण दिखते हैं?

    नहीं, हर व्यक्ति में गॉल ब्लैडर स्टोन के लक्षण दिखें, यह ज़रूरी नहीं। कुछ लोगों में पित्ताशय की पथरी बिना किसी परेशानी के मौजूद रह सकती है। इन्हें Silent Gallstones कहा जाता है।

    जब पथरी बाइल डक्ट में रुकावट पैदा करती है, तभी पेट में तेज दर्द या अन्य लक्षण शुरू होते हैं। अगर पथरी कोई रुकावट या लक्षण नहीं दे रही, तो आमतौर पर तुरंत इलाज की ज़रूरत नहीं होती।

    गॉल ब्लैडर स्टोन के लक्षण

    पित्ताशय की पथरी के लक्षण हर व्यक्ति में एक जैसे नहीं होते। आम लक्षणों में शामिल हैं:

    • पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द – खासकर खाने के बाद यह दर्द बढ़ सकता है।
    • मतली और उल्टी – खासतौर पर जब पथरी बाइल के बहाव को रोक देती है।
    • खट्टी डकार और अपच – खाने के बाद पेट भारी लगना।
    • पेट फूलना और गैस बनना
    • पीलिया – अगर पथरी बाइल डक्ट को ब्लॉक कर दे, तो त्वचा और आंखें पीली पड़ सकती हैं।
    • बुखार और ठंड लगना – अगर इंफेक्शन हो जाए तो।
    • दिल की धड़कन तेज़ होना
    • भूख न लगना
    • कुछ गंभीर मामलों में दस्त और भ्रम की स्थिति भी हो सकती है।

    अगर इनमें से कोई भी लक्षण बार-बार महसूस हो रहा है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें।

    Gallstones का दर्द कैसा होता है?

    Gallstones का दर्द अक्सर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में महसूस होता है। कुछ लोगों में यह पेट के बीच वाले हिस्से में भी हो सकता है। यह दर्द अचानक शुरू होकर कुछ घंटों तक रह सकता है, और कभी-कभी दाहिने कंधे या पीठ की तरफ भी महसूस हो सकता है।

    यह दर्द अक्सर खाना खाने के बाद पेट दर्द या खाना खाने के बाद पेट भारी लगना जैसे रूप में सामने आता है, खासकर भारी या ज़्यादा तेल वाला खाना खाने के बाद। अगर पेट दर्द कई घंटों तक बना रहे, या इसके साथ बुखार, ठंड लगना, उल्टी या पीलिया जैसे लक्षण हों, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।

    गॉल ब्लैडर स्टोन के कारण और रिस्क फैक्टर्स

    गॉल ब्लैडर स्टोन के कारण को पूरी तरह समझना अभी भी मुश्किल है डॉक्टरों के पास इसकी कोई एक निश्चित वजह नहीं है, लेकिन कुछ कारण और जोखिम इसकी संभावना बढ़ाते हैं:

    • मोटापा – ज़्यादा बॉडी फैट गॉलब्लैडर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर पथरी बना सकता है। यह गॉल ब्लैडर स्टोन और मोटापा के बीच के गहरे संबंध को दिखाता है।
    • उम्र – 40 साल से ज़्यादा उम्र वालों में इसका खतरा बढ़ जाता है।
    • जेंडर (लिंग) – महिलाओं में यह पुरुषों से ज़्यादा देखा जाता है। इसकी एक बड़ी वजह हार्मोन हैं एस्ट्रोजन हार्मोन कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जबकि प्रोजेस्टेरोन गॉलब्लैडर के सिकुड़ने की क्षमता को कम कर देता है। गॉल ब्लैडर स्टोन और प्रेग्नेंसी के दौरान, और पीरियड्स के समय, ये दोनों हार्मोन अपने सबसे ऊंचे स्तर पर होते हैं, इसलिए इस दौरान जोखिम भी बढ़ जाता है। जो महिलाएं हार्मोनल बदलाव के लिए हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी या बर्थ कंट्रोल गोलियां लेती हैं, उनमें भी यह खतरा कुछ ज़्यादा होता है।
    • हाई कोलेस्ट्रॉल – ज़्यादा फैटी और ऑयली खाना पथरी बनने का खतरा बढ़ाता है।
    • डायबिटीज़ (मधुमेह)
    • बहुत तेज़ी से वजन कम करना – crash dieting या तेज़ी से वजन घटाने से भी risk बढ़ता है। इसलिए वजन कम करने का gradual और balanced तरीका अपनाना बेहतर होता है।
    • परिवार में पथरी का इतिहास
    • कुछ प्रकार की weight-loss surgery
    • कुछ खास दवाओं और मेडिकल स्थितियों का असर भी हो सकता है

    गॉल ब्लैडर स्टोन की जांच कैसे होती है?

    Gallstones का diagnosis डॉक्टर आपके symptoms, medical history, physical examination और ज़रूरत के अनुसार कुछ जांचों के आधार पर करते हैं।

    • Gallstones के लिए ultrasound – यह पेट का अल्ट्रासाउंड, पित्ताशय की पथरी की जांच के लिए सबसे पहले किया जाने वाला टेस्ट है। इससे गॉलब्लैडर में मौजूद पथरी और बाइल डक्ट से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को देखा जा सकता है।
    • रक्त परीक्षण – कुछ मामलों में ब्लड टेस्ट किए जाते हैं। इनसे इंफेक्शन, सूजन, या लीवर-पैंक्रियास से जुड़ी समस्याओं के संकेत मिल सकते हैं।
    • अन्य इमेजिंग टेस्ट – स्थिति के अनुसार डॉक्टर CT scan, MRI/MRCP जैसी अन्य जांचों की सलाह भी दे सकते हैं।
    • अगर पथरी बाइल डक्ट में फंसी होने का शक हो, तो ERCP (Endoscopic Retrograde Cholangiopancreatography) का इस्तेमाल पथरी को ढूंढने और निकालने के लिए किया जा सकता है।

    गॉल ब्लैडर स्टोन की complications क्या हो सकती हैं?

    अगर पथरी बाइल डक्ट में रुकावट पैदा करती है, तो कुछ गंभीर गॉल ब्लैडर स्टोन की complications हो सकती हैं:

    • Gallbladder inflammation (Cholecystitis) – गॉलब्लैडर में सूजन
    • बाइल डक्ट में इंफेक्शन या सूजन
    • पीलिया (Jaundice)
    • Gallstone pancreatitis – पथरी की वजह से पैंक्रियास में सूजन
    • बाइल के बहाव में रुकावट
    • कुछ बहुत कम मामलों में, अगर समय पर इलाज न हो तो गॉलब्लैडर में कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है

    इन complications के लक्षणों में तेज या लगातार पेट दर्द, बुखार, ठंड लगना, उल्टी और पीलिया शामिल हैं। ऐसे लक्षण होने पर डॉक्टर से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए।

    गॉल ब्लैडर स्टोन का इलाज

    गॉल ब्लैडर स्टोन का इलाज और पित्ताशय की पथरी का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि पथरी लक्षण या complications पैदा कर रही है या नहीं। अगर पथरी है लेकिन कोई लक्षण नहीं हैं, तो कई मामलों में तुरंत इलाज की ज़रूरत नहीं होती। अगर बार-बार गॉलब्लैडर अटैक हो रहे हों, तो इलाज की ज़रूरत पड़ सकती है।

    1. Gallstones की दवाइयां

    कुछ छोटे, कोलेस्ट्रॉल-बेस्ड पथरी को दवाइयों से घोला जा सकता है। लेकिन यह प्रक्रिया धीमी होती है, और यह हर किसी के लिए कारगर नहीं होती। कई बार महीनों या सालों तक इलाज चलाना पड़ता है, और दवा बंद करने पर पथरी फिर से बन सकती है।

    2. सर्जरी — गॉल ब्लैडर हटाने की सर्जरी

    लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (Cholecystectomy) सबसे आम और सफल तरीका है। इसमें छोटा सा चीरा लगाकर गॉलब्लैडर को शरीर से निकाल दिया जाता है। यह कम invasive (कम चीर-फाड़ वाली) प्रक्रिया है, और मरीज़ आमतौर पर 2-3 दिन में घर जा सकता है। जीवित रहने के लिए गॉलब्लैडर का होना ज़रूरी नहीं है, और इसे निकालने के बाद भोजन पचाने की क्षमता पर कोई खास बुरा असर नहीं पड़ता।

    3. Gallstones का नॉन-सर्जिकल इलाज

    • Shockwave Lithotripsy – कुछ मामलों में साउंड वेव्स से पथरी को तोड़ा जाता है, ताकि वह खुद ही शरीर से निकल जाए।
    • ERCP – अगर पथरी बाइल डक्ट (पित्त नली) में फंसी हो, तो पित्त नली की पथरी का इलाज एंडोस्कोप के ज़रिए बिना सर्जरी के भी किया जा सकता है।

    गॉल ब्लैडर स्टोन के घरेलू उपचार

    कई लोग हल्के, safe घरेलू उपाय भी आज़माना चाहते हैं, ताकि पथरी बनने का खतरा कम हो सके। ध्यान रहे ये उपाय पथरी को तुरंत गायब नहीं करते और दवा या डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं हैं। कोई भी घरेलू उपाय शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें।

    • हल्दी – इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो पाचन में सहायक माने जाते हैं।
    • नींबू पानी – सुबह खाली पेट हल्का नींबू पानी पीना, कुछ लोगों को पाचन में आराम देता है।
    • इसबगोल (Isabgol) – यह घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पाचन तंत्र को सहारा देता है।
    • पुदीना – पुदीने की चाय पाचक रसों को बढ़ाने में मदद कर सकती है।
    • चुकंदर, खीरा और गाजर का जूस – यह मिश्रण हल्का और पौष्टिक होता है, और लीवर व पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है।
    • साबुत अनाज और फाइबर से भरपूर खाना नियमित रूप से खाना।

    अगर लक्षण गंभीर हैं या घरेलू उपाय से आराम नहीं मिल रहा, तो सीधे गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट से मिलना ही सबसे सही कदम है।

    डॉक्टर से कब संपर्क करें?

    अगर आपको गॉल ब्लैडर स्टोन में डॉक्टर से कब मिलें यह समझना ज़रूरी है। इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें:

    • पेट में तेज़ या कई घंटों तक रहने वाला दर्द
    • पेट दर्द के साथ लगातार उल्टी
    • बुखार या ठंड लगना
    • आंखों और त्वचा का पीलापन
    • पेशाब का रंग बहुत गहरा होना
    • मल का रंग सामान्य से बहुत हल्का होना
    • पेट दर्द के साथ कमज़ोरी या तबीयत तेज़ी से बिगड़ना

    इन लक्षणों में बाइल डक्ट, गॉलब्लैडर या पैंक्रियास से जुड़ी complication हो सकती है। ऐसी स्थिति में जल्द डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।

    Gallstones में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

    डाइट पथरी को तुरंत dissolve नहीं करती, लेकिन balanced diet और सही वजन बनाए रखना, पथरी के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

    Gallstones में क्या खाना चाहिए

    • फल और सब्ज़ियां
    • फाइबर से भरपूर खाना साबुत अनाज, दालें, फलियां
    • कम वसा वाला खाना
    • पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ
    • संतुलित और नियमित मील्स, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार

    Gallstones में क्या नहीं खाना चाहिए (गॉल स्टोन में परहेज)

    • बहुत ज़्यादा तला-भुना खाना
    • हाई-फैट फूड्स
    • ज़्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट (सफेद ब्रेड, मैदा)
    • ज़्यादा मीठी चीज़ें और शक्कर वाले ड्रिंक्स
    • अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड

    अगर आपका वजन ज़्यादा है, तो बहुत तेज़ी से वजन कम करने के बजाय gradual weight loss का लक्ष्य रखें, क्योंकि तेज़ी से वजन घटाना खुद पथरी का खतरा बढ़ा सकता है।

    गॉल ब्लैडर स्टोन से बचाव

    गॉल ब्लैडर स्टोन से बचाव के लिए रोज़मर्रा की कुछ आदतें मददगार हो सकती हैं:

    • नियमित व्यायाम करें हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन, हल्की से मध्यम एक्सरसाइज़
    • संतुलित वजन बनाए रखें, न बहुत तेज़ी से बढ़ाएं और न ही बहुत तेज़ी से घटाएं
    • फाइबर से भरपूर खाना खाएं और तला-भुना कम करें
    • पर्याप्त पानी पिएं
    • ज़्यादा शराब और स्मोकिंग से बचें
    • लंबे समय तक भूखा रहने या क्रैश डाइटिंग से बचें

    सर्जरी के बाद क्या ध्यान रखें?

    अगर आपकी गॉल ब्लैडर हटाने की सर्जरी हुई है, तो शुरुआती कुछ हफ्तों में हल्का और कम वसा वाला खाना खाना बेहतर होता है। कुछ लोगों को सर्जरी के बाद अस्थायी रूप से दस्त या पाचन में हल्की गड़बड़ी महसूस हो सकती है यह सामान्य है और आमतौर पर कुछ समय में ठीक हो जाती है। अगर कोई असामान्य लक्षण, जैसे तेज़ दर्द, बुखार या पीलिया दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    क्या करें और क्या न करें (Do’s और Don’ts)

    क्या करें

    क्या न करें

    संतुलित, फाइबर से भरपूर खाना खाएं

    तला-भुना और ज़्यादा तेल वाला खाना न खाएं

    नियमित व्यायाम करें

    बहुत तेज़ी से वजन कम न करें

    पर्याप्त पानी पिएं

    लंबे समय तक भूखे न रहें

    थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार खाएं

    ज़्यादा शक्कर और प्रोसेस्ड फूड न खाएं

    लक्षण दिखने पर डॉक्टर से मिलें

    लक्षण नज़रअंदाज़ न करें

    HealthPil आपकी कैसे मदद कर सकता है?

    HealthPil आपको अनुभवी गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट (Gastroenterologists) और सर्जनों से जोड़ता है, जो आपके Gallstones की सही जांच कर सकते हैं और बेहतर इलाज का सुझाव दे सकते हैं। अगर आपको पेट दर्द, पीलिया या Gallstones के अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आज ही HealthPil पर अपॉइंटमेंट बुक करें!

    सारांश

    Gallstones (गॉल ब्लैडर स्टोन) यानी पित्ताशय में बनने वाली पथरी कई बार बिना किसी लक्षण के मौजूद रह सकती है, लेकिन जब पथरी bile duct में रुकावट पैदा करती है, तो तेज पेट दर्द, मतली, उल्टी, पीलिया या अन्य complications हो सकती हैं। Gallstones के risk factors में मोटापा, उम्र, pregnancy, diabetes, तेजी से वजन कम होना और family history शामिल हो सकते हैं। इसका diagnosis आमतौर पर symptoms और जांच के आधार पर किया जाता है, जिसमें ultrasound और जरूरत के अनुसार blood tests या अन्य imaging tests शामिल हो सकते हैं। Symptoms वाली पथरी में treatment की जरूरत पड़ सकती है और laparoscopic cholecystectomy एक प्रमुख treatment option है।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

    1. क्या Gallstones में हमेशा लक्षण दिखाई देते हैं?

    नहीं। कुछ लोगों में Gallstones बिना किसी symptom के मौजूद रह सकते हैं, जिन्हें Silent Gallstones कहा जाता है। अगर पथरी कोई blockage या symptoms पैदा नहीं कर रही है, तो आमतौर पर तुरंत treatment की जरूरत नहीं होती।

    2. Gallstones का दर्द कहां होता है?

    Gallstones का दर्द आमतौर पर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में होता है। यह पेट के बीच में भी महसूस हो सकता है और कभी-कभी दाहिने कंधे या पीठ तक फैल सकता है।

    3. Gallstones की जांच के लिए कौन-सा टेस्ट किया जाता है?

    Gallstones की जांच के लिए डॉक्टर symptoms और medical history के साथ ultrasound, blood tests और जरूरत पड़ने पर CT scan या MRI/MRCP जैसे imaging tests की सलाह दे सकते हैं।

    4. क्या Gallstones का इलाज बिना सर्जरी के हो सकता है?

    कुछ selected cases में medicines या अन्य non-surgical options का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, treatment का चुनाव stone की स्थिति, symptoms और complications के आधार पर डॉक्टर करते हैं।

    5. Gallstones में डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

    अगर तेज या कई घंटों तक रहने वाला पेट दर्द, लगातार उल्टी, बुखार, ठंड लगना, आंखों या त्वचा का पीलापन, गहरे रंग का पेशाब या तेजी से बिगड़ती तबीयत हो, तो जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    References

    1. Jones MW, Weir CB, Marietta M. Gallstones (Cholelithiasis). StatPearls Publishing. Available at:
      PubMed
    2. Jones MW, Weir CB, Marietta M. Gallstones (Cholelithiasis). StatPearls Publishing. Available at:
      NCBI Bookshelf

    Disclaimer:

    यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। किसी भी मेडिकल स्थिति के लिए डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।

    Dr. Ayesha Ayub Shaikh
    Written By Dr. Ayesha Ayub Shaikh
    Dr. Rahul Chawla
    Reviewed By Dr. Rahul Chawla
    Last Updated 05 Sep 2026
    We provide you with authentic, trustworthy and relevant information.
    Read our editorial policy
    hindi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Email
    Previous Articleकभी दस्त, कभी कब्ज़? हो सकती है ये खतरनाक बीमारी! जानिए IBS के लक्षण, कारण और इलाज
    Next Article लिवर रोग (Liver Disease): लक्षण, कारण और इलाज की पूरी जानकारी

    Related Articles

    Peptic Ulcer: लक्षण, कारण, घरेलू इलाज और सही इलाज की पूरी जानकारी

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    SGOT और SGPT बढ़ना: Danger Level, कारण, लक्षण और इलाज की पूरी जानकारी

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    Gallstones की वजह से दर्द हो रहा है? Surgery के ये फायदे जानकर आप भी ऑपरेशन कराने को तैयार हो जाएंगे!

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ

    Colorectal Cancer (कोलोरेक्टल कैंसर): लक्षण, कारण और इलाज की पूरी जानकारी

    April 11, 2025 गैस्ट्रो और लिवर हेल्थ
    Leave A Reply Cancel Reply

    six + 1 =

    I agree to the terms and privacy policy.

    Disclaimer: Please avoid sharing personal health details in comments. Comments are public and moderated. For private health queries, use the Ask A Doubt section. By commenting, you agree to our Privacy Policy.

    Download-App-543x720
    Health and Wellness

    Fake ORS Banned by FSSAI: Why a Pediatrician Fought an 8-Year Battle to Stop Sugary Drinks Mislabelled as “ORS”?

    October 24, 2025

    Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

    September 18, 2025

    Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

    September 18, 2025

    Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

    September 17, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Consent(Required)

    About Us
    About Us

    HealthPil: Get Your Daily Dose of Trusted Health Advice– Consult a Doctor Anytime, Anywhere!
    We're accepting new partnerships right now.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Us
    EmailEmail Us:
    contact@healthpil.com
    whatsappContact:
    +91 962 596 0259
    Specialties
    • Neurology
    • Cardiology
    • Psychiatry
    • Orthopedics
    • Gynaecology
    • Pediatrics
    • Neurosurgery
    • Neurosurgery
    • Ophthalmology
    • ENT
    • Oncology
    Quick Links
    • Home
    • About
    • Blog
    • Ask Doubts
    • Consult Doctors
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Book Appointment
    Copyright © 2026 HealthPil. All Rights Reserved.