Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Consent(Required)

    What's Hot

    Food Poisoning and Gastroenteritis Symptoms, Treatment & Prevention Guide

    May 6, 2026

    Hyperhidrosis (Excessive Sweating): Causes, Types, and Treatment Options

    May 1, 2026

    Muscle Cramps: Causes, Treatment, and When to See a Neurologist

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Healthpil
    +91 962 596 0259 Book Appointment
    • Home
    • Ask Doubts
    • About
    • Consult Doctors
    • Medicine A to Z
      • Drugs A to Z
      • Diagnostics A to Z
    • Explore
      1. Healthpil Originals
      2. Health Gatha
      3. White Coat Chronicles
      4. Myth vs. Medicine
      5. Teen Talk Unfiltered
      6. Medical Specialities
      7. Hindi
      8. View All
      9. View All

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025

      Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

      September 18, 2025

      Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

      September 18, 2025

      Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

      September 17, 2025

      Can Ayurvedic and TCM herbs Harm Your Lungs? The Respiratory Risks of Traditional Medicine

      September 17, 2025
    • Contact Us
    Healthpil
    Home»मेन्टल हेल्थ»एंग्जायटी क्या है? हर समय एंग्जायटी के लक्षण, कारण और इलाज।
    मेन्टल हेल्थ

    एंग्जायटी क्या है? हर समय एंग्जायटी के लक्षण, कारण और इलाज।

    Dr. Ayesha Ayub ShaikhBy Dr. Ayesha Ayub ShaikhApril 15, 2025Updated:September 8, 2026No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    क्या आपको भी हर वक़्त घबराहट, बैचनी और स्ट्रेस रहता है? जानिए क्या है Anxiety , जिसने आपकी रातों की नींद उड़ा दी है
    Share
    Facebook Twitter Email

    क्या आपको हर वक़्त घबराहट, बेचैनी या तनाव महसूस होता है? क्या छोटी-छोटी बातें भी दिमाग में घंटों घूमती रहती हैं और रातों की नींद उड़ा देती हैं? अगर हां, तो यह सिर्फ सामान्य चिंता नहीं, बल्कि एंग्जाइटी (Anxiety) हो सकती है।

    किसी परीक्षा, इंटरव्यू या मुश्किल हालात से पहले घबराना सामान्य बात है। पर जब यह डर और चिंता ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ जाए, बार-बार होने लगे और पढ़ाई, काम, नींद या रिश्तों को प्रभावित करने लगे, तो यह एंग्जाइटी डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है।

    इस लेख में हम आसान भाषा में समझेंगे एंग्जाइटी क्या है, इसके लक्षण, कारण, प्रकार और सही इलाज।

    Table of Content hide
    एंग्जाइटी क्या है?
    एंग्जाइटी के प्रकार
    एंग्जाइटी अटैक के लक्षण
    एंग्जाइटी के लक्षण
    एंग्जाइटी के कारण
    एंग्जाइटी और डिप्रेशन में क्या फर्क है?
    एंग्जाइटी का निदान कैसे होता है?
    एंग्जाइटी का इलाज और उपचार
    एंग्जाइटी से कैसे बाहर निकलें और इसे कैसे मैनेज करें?
    एंग्जाइटी में डॉक्टर से कब संपर्क करें?
    एंग्जाइटी से जुड़े मिथक और सच्चाई
    सारांश

    एंग्जाइटी क्या है?

    एंग्जाइटी क्या है, यह समझना ज़रूरी है यह सिर्फ “स्ट्रेस” या “टेंशन” नहीं है। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को बिना किसी ठोस वजह के भी लगातार डर, घबराहट और यह महसूस होता रहता है कि कुछ बुरा होने वाला है।

    हर किसी को कभी-कभी चिंता होती है। पर एंग्जाइटी में यह भावना इतनी ज़्यादा और लगातार बनी रहती है कि यह रोज़मर्रा की ज़िंदगी को मुश्किल बना देती है।

    एंग्जाइटी के प्रकार

    एंग्जाइटी हर व्यक्ति में एक जैसी नहीं दिखती। इसके कुछ मुख्य प्रकार इस प्रकार हैं:

    जनरल एंग्जाइटी डिसऑर्डर (Generalized Anxiety Disorder)

    इसमें व्यक्ति को रोज़मर्रा की छोटी-बड़ी बातों को लेकर लगातार और अत्यधिक चिंता रहती है जैसे पढ़ाई, काम, सेहत या भविष्य को लेकर। यह चिंता किसी एक वजह तक सीमित नहीं रहती।

    सामाजिक एंग्जाइटी डिसऑर्डर (सोशल एंग्जाइटी / सोशल फोबिया)

    इसमें व्यक्ति को लोगों के सामने बोलने, मिलने-जुलने या सामाजिक स्थितियों में शामिल होने से तीव्र डर लगता है। उसे लगता है कि लोग उसे जज करेंगे या उसकी आलोचना करेंगे।

    पैनिक डिसऑर्डर

    इसमें बार-बार अचानक और तीव्र पैनिक अटैक आते हैं बिना किसी साफ वजह के। व्यक्ति को दिल की धड़कन तेज़ होना, सांस फूलना जैसे लक्षण अचानक महसूस हो सकते हैं।

    विशिष्ट फोबिया (Specific Phobia)

    इसमें व्यक्ति को किसी खास चीज़ या स्थिति से बहुत तीव्र डर लगता है जैसे ऊंचाई, कीड़े-मकोड़े, बंद जगह या उड़ान भरना। यह डर सामान्य सतर्कता से कहीं ज़्यादा होता है।

    एंग्जाइटी अटैक क्या होता है?

    एंग्जाइटी अटैक में व्यक्ति को अचानक या बढ़ती हुई घबराहट, डर और बेचैनी महसूस हो सकती है।

    एंग्जाइटी अटैक के लक्षण

    • दिल की धड़कन तेज़ होना
    • सांस लेने में कठिनाई
    • पसीना आना
    • चक्कर आना
    • जी मिचलाना
    • नियंत्रण खोने जैसा महसूस होना

    यह हर व्यक्ति में अलग तरीके से महसूस हो सकता है। ध्यान दें: अगर अचानक तेज़ सीने में दर्द, गंभीर सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें, तो इसे सिर्फ एंग्जाइटी मानकर नज़रअंदाज़ न करें तुरंत डॉक्टर से मिलें।

    एंग्जाइटी के लक्षण

    • घबराहट और बेचैनी बिना किसी वजह के कुछ बुरा होने का एहसास
    • अनिद्रा रात को नींद न आना, दिन में थकावट रहना
    • अत्यधिक चिंता और ओवरथिंकिंग दिमाग में बार-बार नकारात्मक विचार आना
    • मांसपेशियों में तनाव
    • ध्यान लगाने में परेशानी
    • चिड़चिड़ापन

    एंग्जाइटी सिर्फ मन तक सीमित नहीं रहती यह शरीर पर भी असर डालती है, जैसे थकान, सिरदर्द या पेट की गड़बड़ी।

    एंग्जाइटी के कारण

    एंग्जाइटी का कोई एक तय कारण नहीं है। आनुवंशिक, जैविक, मानसिक और पर्यावरणीय कारक मिलकर इसका जोखिम बढ़ा सकते हैं।

    तनावपूर्ण जीवन की घटनाएं

    पढ़ाई या काम का दबाव, आर्थिक परेशानी, रिश्तों में तनाव या भविष्य को लेकर लगातार सोच ये सब एंग्जाइटी के कारण तनाव बढ़ा सकते हैं।

    आनुवंशिक और पारिवारिक कारक

    अगर परिवार में किसी को एंग्जाइटी या अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्या रही है, तो जोखिम बढ़ सकता है।

    मानसिक आघात

    किसी दुर्घटना, हिंसा या दर्दनाक अनुभव के बाद कुछ लोगों में लंबे समय तक डर और बेचैनी बनी रह सकती है।

    न्यूरोट्रांसमीटर का असंतुलन

    दिमाग में मौजूद कुछ रसायनों (न्यूरोट्रांसमीटर) का असंतुलन भी एंग्जाइटी से जुड़ा हो सकता है।

    अस्वास्थ्यकर जीवनशैली

    नींद की कमी, अनियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधि की कमी यह अस्वास्थ्यकर जीवनशैली लक्षणों को बढ़ा सकती है।

    शराब और नशीले पदार्थ

    इनका सेवन एंग्जाइटी के लक्षणों को और बढ़ा सकता है।

    अन्य स्वास्थ्य स्थितियां

    कुछ शारीरिक बीमारियां या दवाएं भी ऐसे लक्षण पैदा कर सकती हैं जो एंग्जाइटी जैसे दिखते हैं। इसलिए सही जांच ज़रूरी है।

    एंग्जाइटी और डिप्रेशन में क्या फर्क है?

    दोनों मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां हैं, पर इनके लक्षण अलग हैं।

    एंग्जाइटी में भविष्य को लेकर लगातार डर और बेचैनी दिखती है। डिप्रेशन में लंबे समय तक उदासी, ऊर्जा की कमी और चीज़ों में रुचि खत्म होना प्रमुख होता है। कई बार दोनों एक साथ भी हो सकते हैं इसलिए सही मूल्यांकन विशेषज्ञ से ही कराना चाहिए।

    एंग्जाइटी का निदान कैसे होता है?

    कोई ऑनलाइन टेस्ट या एक लक्षण देखकर डायग्नोसिस नहीं होता। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ व्यक्ति की चिंता, व्यवहार और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर का मूल्यांकन करते हैं जैसे लक्षण कब से हैं, कितनी बार होते हैं, और नींद व रिश्तों पर कितना असर पड़ रहा है।

    एंग्जाइटी का इलाज और उपचार

    मनोचिकित्सा (Psychotherapy)

    कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) एंग्जाइटी के इलाज में सबसे कारगर तरीकों में से एक है। इसमें व्यक्ति को चिंता पैदा करने वाले विचारों को पहचानना और उन्हें बेहतर तरीके से संभालना सिखाया जाता है।

    दवाएं

    कुछ मामलों में डॉक्टर एंटी-एंग्जाइटी दवाएं या एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं जैसे SSRIs की सलाह देते हैं। दवा की खुराक और अवधि हमेशा डॉक्टर तय करते हैं इसे खुद से शुरू या बंद न करें।

    जीवनशैली में बदलाव

    • नियमित नींद का समय रखें
    • नियमित व्यायाम करें
    • मेडिटेशन और रिलैक्सेशन तकनीकें अपनाएं
    • डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें
    • ज़्यादा कैफीन से बचें
    • परिवार और भरोसेमंद लोगों से जुड़े रहें

    यह इलाज का विकल्प नहीं, बल्कि सहयोगी कदम हैं।

    एंग्जाइटी से कैसे बाहर निकलें और इसे कैसे मैनेज करें?

    एंग्जाइटी को पूरी तरह रोकने का कोई पक्का तरीका नहीं है, पर कुछ आदतें इसे मैनेज करने में मदद कर सकती हैं:

    • पर्याप्त और नियमित नींद लें
    • रोज़ शारीरिक गतिविधि करें
    • मेडिटेशन और रिलैक्सेशन तकनीकें अपनाएं
    • अपनी परेशानी किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करें
    • कैफीन और नशीले पदार्थों से बचें
    • काम और आराम में संतुलन रखें
    • लक्षण बने रहने पर मनोचिकित्सक से मदद लें

    सबसे ज़रूरी बात एंग्जाइटी को कमज़ोरी न समझें। यह एक मेडिकल स्थिति है, जिसे सही मदद से मैनेज किया जा सकता है।

    एंग्जाइटी में डॉक्टर से कब संपर्क करें?

    अगर चिंता, घबराहट या बेचैनी लगातार बनी रहे और नींद, पढ़ाई, काम या रिश्तों पर असर पड़ने लगे, तो देर न करें और मनोचिकित्सक (Psychiatrist) से संपर्क करें।

    खासकर अगर बार-बार पैनिक अटैक, सामाजिक स्थितियों से बचना या नकारात्मक विचारों को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा हो, तो professional help लेना सही रहेगा।

    अगर अचानक तेज़ सीने में दर्द, गंभीर सांस लेने में परेशानी या बेहोशी हो, तो इसे सिर्फ एंग्जाइटी न मानें और तुरंत medical help लें।

    आगे की neurological evaluation के लिए Dr. Rahul Chawla से परामर्श लिया जा सकता है।

    Online consultation के लिए HealthPil पर Dr. Rahul Chawla की profile देखें।

    एंग्जाइटी से जुड़े मिथक और सच्चाई

    मिथक 1: एंग्जाइटी सिर्फ मानसिक कमज़ोरी है।

    सच्चाई: यह एक मेडिकल स्थिति है जो किसी को भी हो सकती है। इसे कमज़ोरी समझना गलत है।

    मिथक 2: एंग्जाइटी का इलाज नहीं हो सकता।

    सच्चाई: थेरेपी, दवाओं और जीवनशैली में बदलाव से इसे अच्छे से मैनेज किया जा सकता है।

    मिथक 3: एंग्जाइटी सिर्फ बुरी घटनाओं की वजह से होती है।

    सच्चाई: यह जेनेटिक्स, हार्मोनल बदलाव और तनाव जैसे कई कारणों से हो सकती है, सिर्फ बुरी घटनाओं से नहीं।

    सारांश

    एंग्जाइटी (Anxiety) एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जिसमें व्यक्ति को लगातार चिंता, डर, घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। सामान्य परिस्थितियों में चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन जब यह बार-बार होने लगे और नींद, पढ़ाई, काम, रिश्तों या रोज़मर्रा की जिंदगी को प्रभावित करे, तो यह एंग्जाइटी डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है।

    एंग्जाइटी के अलग-अलग प्रकार हो सकते हैं, जैसे Generalized Anxiety Disorder, Social Anxiety Disorder, Panic Disorder और Specific Phobia। इसके लक्षणों में अत्यधिक चिंता, ओवरथिंकिंग, बेचैनी, नींद की समस्या, ध्यान लगाने में परेशानी, तेज़ धड़कन, सांस लेने में परेशानी और पसीना आना शामिल हो सकते हैं।

    इसके पीछे तनाव, पारिवारिक और आनुवंशिक कारक, मानसिक आघात, जीवनशैली और कुछ अन्य स्वास्थ्य स्थितियां भूमिका निभा सकती हैं। सही निदान के लिए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ व्यक्ति के लक्षणों और उनके दैनिक जीवन पर प्रभाव का मूल्यांकन करते हैं।

    FAQ (Frequently Asked Questions)

    क्या एंग्जाइटी का इलाज बिना दवाइयों के किया जा सकता है?

    हां, एंग्जाइटी का इलाज therapy और lifestyle changes से भी किया जा सकता है। दवाइयाँ कुछ मामलों में मदद करती हैं, लेकिन सभी के लिए जरूरी नहीं हैं।

    क्या एंग्जाइटी का इलाज जल्दी किया जा सकता है?

    हां, अगर सही इलाज समय पर किया जाए तो एंग्जाइटी को नियंत्रित किया जा सकता है और व्यक्ति फिर से सामान्य जीवन जी सकता है।

    क्या एंग्जाइटी के इलाज के लिए किसी विशेष आहार की आवश्यकता होती है?

    एंग्जाइटी को नियंत्रित करने के लिए एक संतुलित आहार बहुत मददगार होता है। Omega-3 fatty acids और Magnesium-rich foods एंग्जाइटी को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    क्या एंग्जाइटी में व्यायाम मदद करता है?

    हां, regular exercise से मानसिक शांति मिलती है और एंग्जाइटी के लक्षण कम होते हैं।

    एंग्जाइटी में डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

    अगर चिंता, घबराहट या बेचैनी लगातार बनी रहे और नींद, पढ़ाई, काम या रिश्तों पर असर डालने लगे, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। बार-बार पैनिक अटैक या लक्षणों को नियंत्रित करने में कठिनाई होने पर भी professional help लेना उचित है।

     
     

    References

    1. Szuhany KL, Simon NM. Anxiety Disorders: A Review. Available at:
      PubMed
    2. Chand SP, Marwaha R. Anxiety. StatPearls Publishing. Available at:
      NCBI Bookshelf

    Disclaimer:

    यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए दी गई है। किसी भी मानसिक विकार, विशेष रूप से एंग्जाइटी के इलाज के लिए, यह जरूरी है कि आप एक योग्य डॉक्टर से व्यक्तिगत रूप से परामर्श लें। हमारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी से आपको सामान्य सलाह मिल सकती है, लेकिन सही इलाज और निदान केवल एक योग्य चिकित्सक द्वारा किया जा सकता है। HealthPil पर हम आपको mental health specialists से परामर्श करने का अवसर प्रदान करते हैं, ताकि आप सही इलाज और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

    Dr. Ayesha Ayub Shaikh
    Written By Dr. Ayesha Ayub Shaikh
    Dr. Rahul Chawla
    Reviewed By Dr. Rahul Chawla
    Last Updated 08 Sep 2026
    We provide you with authentic, trustworthy and relevant information.
    Read our editorial policy
    hindi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Email
    Previous Articleडिप्रेशन (Depression) क्या है? लक्षण, कारण, प्रकार और इलाज की पूरी जानकारी
    Next Article ओसीडी (OCD) क्या है? लक्षण, कारण, प्रकार, इलाज और बचाव की पूरी जानकारी

    Related Articles

    Gen Z की मानसिक सेहत खतरे में क्यों है? सोशल मीडिया, गेमिंग और डेटिंग ऐप्स का सच

    May 24, 2025 मेन्टल हेल्थ

    आत्महत्या के विचार पहचानना क्यों जरूरी है डिप्रेशन से लेकर मदद तक की पूरी गाइड

    April 16, 2025 मेन्टल हेल्थ

    छात्रों में आत्महत्या के बढ़ते मामले: कारण, चेतावनी संकेत और बचाव के उपाय

    April 16, 2025 मेन्टल हेल्थ

    सिज़ोफ्रेनिया क्या है? लक्षण, कारण, उपचार और रोकथाम की पूरी जानकारी

    April 16, 2025 मेन्टल हेल्थ
    Leave A Reply Cancel Reply

    one × 1 =

    I agree to the terms and privacy policy.

    Disclaimer: Please avoid sharing personal health details in comments. Comments are public and moderated. For private health queries, use the Ask A Doubt section. By commenting, you agree to our Privacy Policy.

    Download-App-543x720
    Health and Wellness

    Fake ORS Banned by FSSAI: Why a Pediatrician Fought an 8-Year Battle to Stop Sugary Drinks Mislabelled as “ORS”?

    October 24, 2025

    Are Herbal Supplements Hurting Your Kidneys? What You Need to Know

    September 18, 2025

    Is Your Herbal Medicine Bad for Your Heart?

    September 18, 2025

    Are Herbal Supplements Messing Up Your Digestive Health?

    September 17, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Consent(Required)

    About Us
    About Us

    HealthPil: Get Your Daily Dose of Trusted Health Advice– Consult a Doctor Anytime, Anywhere!
    We're accepting new partnerships right now.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Us
    EmailEmail Us:
    contact@healthpil.com
    whatsappContact:
    +91 962 596 0259
    Specialties
    • Neurology
    • Cardiology
    • Psychiatry
    • Orthopedics
    • Gynaecology
    • Pediatrics
    • Neurosurgery
    • Neurosurgery
    • Ophthalmology
    • ENT
    • Oncology
    Quick Links
    • Home
    • About
    • Blog
    • Ask Doubts
    • Consult Doctors
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Book Appointment
    Copyright © 2026 HealthPil. All Rights Reserved.